फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   बहू को खुद बरामद कर लो, पुलिस के पास नहीं है समय

बहू को खुद बरामद कर लो, पुलिस के पास नहीं है समय

Tue, 20 Mar 2018 10:48 PM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
बहू को खुद बरामद कर लो, पुलिस के पास नहीं है समय
विज्ञापन

- 15 साल के बेटे की मां 22 वर्षीय युवक के साथ हुई लापता
- 12 दिन से है लापता, खुर्जा देहात पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। 12 दिन पूर्व 15 वर्षीय एक बेटे की मां 22 वर्षीय युवक के साथ लापता हो गई। महिला के ससुराल पक्ष ने जब पुलिस से मदद मांगी तो पुलिस ने थाने से यह कहकर टरका दिया कि बहू को खुद बरामद कर लो, पुलिस के पास समय नहीं है। बहू की बरामदगी के लिए पीड़ित पक्ष ने एसएसपी से शिकायत की है।

खुर्जा देहात के एक गांव निवासी परिवार की महिला खुर्जा नगर स्थित एक अस्पताल में नौकरी करती है। जिसके 15 साल का एक बेटा भी है। गत आठ मार्च को महिला ससुराल से अस्पताल में ड्यूटी करने के लिए गई थी। जिसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटी है। देर रात तक महिला के घर न पहुंचने पर ससुरालीजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। इस दौरान उन्हें पता चला कि उनकी बहू गांव निवासी एक 22 वर्षीय युवक के साथ देखी गई थी। ससुराल पक्ष के लोग जब बहू की जानकारी करने के लिए युवक के घर पहुंचेे तो वह भी घर से गायब मिला। पीड़ित ससुरालीजनों ने बहू को बहला-फुसलाकर ले जाने की तहरीर खुर्जा देहात कोतवाली में आरोपित युवक व उसके भाई के खिलाफ दे दी। पुलिस ने मामला एनसीआर में दर्ज कर पीड़ित ससुरालीजनों को बहू को खुद ही बरामद करने को कहा और कोतवाली से टरका दिया। पीड़ित ससुरालीजनों का कहना था कि बहू घर से 45 हजार रुपये भी साथ ले गई थी। लेकिन, पुलिस बहू को बरामद करने में दिलचस्पी नहीं ले रही है। उन्होंने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए शिकायत एसएसपी से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed