फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   पत्नी ने ही प्रेमी और उसके दोस्त संग की पति की हत्या

पत्नी ने ही प्रेमी और उसके दोस्त संग की पति की हत्या

Tue, 20 Mar 2018 10:48 PM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
पत्नी ने ही प्रेमी और उसके दोस्त संग की पति की हत्या
विज्ञापन

- 21 जनवरी की है घटना, पुलिस ने पूछताछ के बाद मंगलवार को किया खुलासा
- हत्यारोपी पत्नी व उसका प्रेमी गिरफ्तार, एक आरोपी अभी पुलिस के चंगुल से दूर
- हत्या के बाद आरोपियों ने शव को जंगल में मक्का के पुआल में था जलाया
अमर उजाला ब्यूरो
डिबाई। रिश्तों को तार-तार करते हुए अवैध संबंधों का विरोध कर रहे पति को पत्नी ने ही अपने प्रेमी व उसके दोस्त के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया था। साक्ष्य छिपाने के लिए आरोपियों ने उसका शव को हत्या के बाद जंगल में ले जाकर जला दिया था। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी भी पुलिस के चंगुल से दूर है।

बता दें कि थाना क्षेत्र के गांव घुसराना गैल निवासी भवेंद्र सिंह उर्फ बुद्धा पुत्र स्व. जगन सिंह 21 जनवरी 2018 को संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया था। मामले में परिजनों ने 24 जनवरी को उसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई थी। तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग पा रहा था। बीते दिनों पुलिस ने भवेंद्र के परिजनों से पूछताछ की तो भवेंद्र की पत्नी दुलारी के अवैध संबंधों का मामला सामने आया था। पुलिस की जांच में सामने आया था कि भवेंद्र और दुलारी की करीब 15 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। बीते दिनों दुलारी के अवैध संबंध जीतम पुत्र राम सिंह निवासी हरिद्वार पुर के साथ हो गए। आए दिन जीतम दुलारी के घर आने लगा। भवेंद्र को जब इस संबंध की जानकारी हुई तो उसने इसका विरोध किया, लेकिन दुलारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आई। पुलिस ने इसी संदेह के आधार पर जब दुलारी से पूछताछ की तो उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दे डाली। उसने पुलिस को बताया कि अवैध संबंधों के विरोध के कारण उसने अपने प्रेमी जीतम व उसके दोस्त धर्मेंद्र के साथ मिलकर भवेंद्र की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने के लिए भवेंद्र के शव को जंगल में ले जाकर मक्का के पुआल में रख कर जला दिया और उसकी गुमशुदगी का झूठा नाटक रच डाला। पुलिस ने आरोपी पत्नी दुलारी के अलावा उसके प्रेमी जीतम को भी गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी फरार है। वहीं पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मृतक के जले हुए कपड़े जंगल से बरामद कर लिए हैं। कोतवाली प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि अवैध संबंधों का विरोध करने के चलते ही पत्नी ने अपने प्रेमी व उसके दोस्त के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है, जल्द ही उसकी भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed