फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   अहार बस स्टैंड से पुलिस ने बरामद की अपहृत किशोरी

अहार बस स्टैंड से पुलिस ने बरामद की अपहृत किशोरी

Fri, 16 Mar 2018 12:04 AM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
अहार बस स्टैंड से पुलिस ने बरामद की अपहृत किशोरी
विज्ञापन

अहार। थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक 14 वर्षीय किशोरी का गत दिनों अपहरण कर लिया गया था। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने अपहृत किशोरी को बरामद कर एक अपहरणकर्ता को दबोच लिया। वहीं उसका दूसरा साथी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

अहार के गांव निवासी पीड़ित पिता ने 10 मार्च को थाने में तहरीर देकर बताया था कि 9 मार्च की शाम उनकी 14 वर्षीय पुत्री खेत पर चारा लेने के लिए गई थी। रास्ते में पोटा नहर की पुलिया से गांव निवासी आरोपी लवकुश व उसके एक अन्य साथी ने किशोरी का अपहरण कर लिया था। पुलिस ने मामले में पिता की तहरीर के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी लवकुश अपहृत किशोरी को लेकर बस अड्डे पर मौजूद है और वह कहीं भागने की फिराक में है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को दबोच लिया। साथ ही किशोरी को बरामद कर उसे मेडिकल जांच व बयान दर्ज कराने के लिए भेजा है। कार्य वाहक एसआई राम सिंह ने बताया कि आरोपी को दबोच उसका चालान कर जेल भेज दिया गया है। साथ ही फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed