फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   मासूम बच्ची से किशोर ने की दुष्कर्म की कोशिश

मासूम बच्ची से किशोर ने की दुष्कर्म की कोशिश

Fri, 09 Mar 2018 11:08 PM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
मासूम बच्ची से किशोर ने की दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन

खानपुर। थाना क्षेत्र में एक आठ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ 16 वर्षीय किशोर ने खेत पर ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता के शोर मचाने पर ग्रामीणों को आता हुआ देख आरोपी मौके से भाग निकला। पीड़ित बच्ची की मां ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

थाना क्षेत्र के गांव निवासी पीड़ित बच्ची की मां ने तहरीर देकर बताया कि उनके पति का पूर्व में स्वर्गवास हो चुका है। घर में वह अपने बच्चों के साथ ही रहती है। बुधवार देर शाम उनकी आठ वर्षीय मासूम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान गांव निवासी पड़ोस में ही रहने वाला 16 वर्षीय एक किशोर उनकी पुत्री को घर के बाहर से बहला-फुसलाकर अपने साथ खेतों में ले गया। जहां आरोपी ने उनकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। बच्ची ने जब विरोध करने की कोशिश की तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म की भी कोशिश की। बच्ची के शोर मचाने पर पास ही के एक खेत में काम कर रहे दो ग्रामीणों को मौके पर आता देख आरोपी मौके से भाग निकला। पीड़िता का आरोप है कि गांव निवासी आरोपी पक्ष के लोग उस पर फैसला करने का दबाव बना रहे हैं। कार्यवाहक थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed