{"_id":"5a9c3e4e4f1c1bc65c8b5787","slug":"15201892363-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन
बुलंदशहर। अगौता थाना क्षेत्र के एक गांव में दबंग ने घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर लोगों को आता देख आरोपी उसे हत्या की धमकी देकर भाग निकला। मामले में थाना पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने पर पीड़िता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अगौता थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित महिला ने बताया कि बीते चार जनवरी की रात करीब नौ बजे वह अपने घर पर खाना बना रही थी। पीड़िता ने बताया कि खाना बनाते समय चूल्हे का धुआं छत से बाहर जा रहा था। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले दबंग व्यक्ति ने गाली गलौच करनी शुरू कर दी। पीड़िता ने विरोध किया और अपने मकान का मुख्य द्वार बंद कर लिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी व्यक्ति छत के रास्ते से पीड़िता के घर में घुस आया और उसके कपड़े फाड़ दिए। साथ ही उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता के शोर मचाने पर मोहल्ले के अन्य लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।