फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   मुठभेड़ में दो ढेर, 136 गिरफ्तार फिर भी वारदात जारी..

मुठभेड़ में दो ढेर, 136 गिरफ्तार फिर भी वारदात जारी..

Thu, 22 Feb 2018 11:13 PM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में दो बदमाश ढेर, 136 गिरफ्तार, फिर भी क्राइम बरकरार
विज्ञापन

जिले में नहीं थम रहा अपराध का ग्राफ, जबकि लगातार पकड़े जा रहे अपराधी
बीती रात भी एक बदमाश सहरोज को पकड़ा, तो दूसरी तरफ हो गई 1.55 लाख की लूट
विकास वत्स
बुलंदशहर।
सूबे में सत्ता परिवर्तन के बाद से बदमाश पुलिस के निशाने पर हैं। जिला पुलिस की बात की जाए, तो पिछले चार माह में दो बदमाश ढेर किए जा चुके हैं और 136 अपराधी जेल के पीछे भेजे जा चुके हैं। इनमें कई बदमाशों को पुलिस ने पैर में गोली लगने पर पकड़ा जाना बताकर गिरफ्तार किया है। गुडवर्क में पुलिस के अधिकारी भी मुठभेड़ करने वाली टीम को कई बार इनाम देने का ऐलान कर चुके हैं। लेकिन इस सबके बावजूद जिले मेें अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीती रात ही पुलिस ने एक बदमाश सहरोज को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया, लेकिन दूसरी ओर पहासू में दो सेल्समैन से बदमाशों ने हथियारों के बल पर 1.55 लाख रुपये लूट लिए। वहीं एक अन्य पहलू यह भी है कि एक-डेढ़ माह से पुलिस ने किसी बड़ी वारदात का खुलासा भी नहीं किया है। इससे बदमाशों के हौसले और अपराध का ग्राफ लगातार बुलंद होता जा रहा है।

पिछले दिनों का हाल...
गत 28 दिसंबर और चार जनवरी को पुलिस ने दो अलग-अलग मुठभेड़ में डकैतों के सरगना 50 हजार के इनामी सोनू और सत्तू को ढेर कर दिया था। इसके बाद पुलिस को आशा थी कि क्षेत्र में क्राइम कंट्रोल होगा, लेकिन कुछ घंटों बाद ही लुटेरों ने देहात कोतवाली क्षेत्र में डेयरी संचालक के मुंशी से साढ़े दस लाख और पहासू थाना क्षेत्र में व्यापारी से साढ़े तीन लाख रुपये लूट लिए। इसके बाद कई हत्याओं, लूट और चोरी की वारदातों ने पुलिस के दावों पर सवालिया निशान लगा दिया। बेखौफ बदमाशों ने 12 फरवरी को जहांगीराबाद क्षेत्र में व्यापारी के पुत्र से बैंक के सामने दिनदहाड़े 75 हजार रुपये लूट लिए। इसी दिन सिकंदराबाद क्षेत्र निवासी एक व्यापारी को रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी 20 बार कॉल करके दी गई। 10 फरवरी को खुर्जा क्षेत्र में चोरों ने तीन दुकानों से लाखों का माल चोरी कर लिया। 18 फरवरी को छतारी क्षेत्र के गांव नगलिया सिद्धगढ़ी में जीजा ने शादी से एक दिन पूर्व दुल्हन की हत्या कर दी। पुलिस इन सभी वारदातों का खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन


बीते दिनों में इतने पकड़े इनामी
आंकड़ों पर नजर डालें, तो पुलिस ने बीते तीन-चार माह में करीब 45 मुठभेड़ की हैं। 25-25 हजार के करीब दस इनामियों को पकड़ा है। छह-सात बदमाश जिलेभर में ऐसे हैं, जो खौफ के चलते जमानत तुड़वाकर जेल चले गए। इनमें 25 हजार का इनामी भानू और गोल्डी भी शामिल हैं। दो इनामी बदमाश गैर जनपद में सरेंडर कर जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
समीक्षा के आधार पर जिला पुलिस शातिर और इनामी बदमाशों को पकड़ने में अव्वल है। बदमाशों की जगह जेल में है। अभी कई इनामी बदमाश रडार पर हैं, जिन्हें जल्द सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जाएगा।
- मुनीराज जी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed