{"_id":"5a87277a4f1c1b05738b7bc4","slug":"15188071153-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कर रही उत्पीड़न, परिवार संग दी आत्मदाह की चेतावनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस कर रही उत्पीड़न, परिवार संग दी आत्मदाह की चेतावनी
Updated Sat, 17 Feb 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवार संग आत्मदाह की चेतावनी दी
बुलंदशहर। शिकारपुर पुलिस के उत्पीड़न से तंग आकर एक घर के मुखिया ने परिजनों संग आत्मदाह की चेतावनी दी है। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस दूसरे पक्ष के दबाव में आकर उसके ऊपर एक के बाद एक तीन मुकदमें पंजीकृत कर उसका उत्पीड़न कर रही है।
शिकारपुर थाना क्षेत्र के गांव मानपुर माजरा मुस्तफाबाद डडुआ निवासी जगवीर सिंह ने मुख्यमंत्री व पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भेजा है। उसने बताया कि उसका गांव के ही दो भाइयों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जमीन का इस्टे भी पीड़ित के पास है, लेकिन आरोपी जबरन उसकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। इसकी शिकायत वह शिकारपुर पुलिस से कर चुका है, लेकिन पुलिस दूसरे पक्ष के दबाव में आकर काम कर रही है और आरोपी पक्ष के इशारे पर एक के बाद एक तीन फर्जी मुकदमें पंजीकृत कर उसका उत्पीड़न कर रही है। ब्यूरो