{"_id":"5a85d4ed4f1c1b92268ba572","slug":"151872044613-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित को आरोपी बनाकर पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीड़ित को आरोपी बनाकर पुलिस ने भेजा जेल
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीड़ित को आरोपी बनाकर पुलिस ने भेजा जेल
बुलंदशहर। अनूपशहर के गांव मलकपुर के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को पुलिस पर गलत कार्रवाई करने का आरोप लगा कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।
इस दौरान ग्रामीणों ने मानव सेवा फाउंडेशन (भारत) के सहयोग से अपनी मांगों के समर्थन में डीएम को ज्ञापन देकर एसआई समेत अन्य आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि गांव निवासी सलाउद्दीन के घर में घुसकर पुलिस ने जबरन दो भैंस, एक कटरा समेत अन्य सामान लूट लिए। इसके अलावा पुलिस ने सलाउद्दीन के घर में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि अनूपशहर थाना पुलिस के एसआई, एसएचओ समेत अन्य पुलिसकर्मी इस खेल में शामिल हैं। इस दौरान सपा के प्रदेश सचिव दिनेश गुर्जर, पूर्व प्रत्याशी शुजात आलम, रहीस अहमद, अमीरूद्दीन मेवाती, मतलूफ अली, तंजीम अंसारी आदि मौजूद रहे।