फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   15 दिन बाद भी अपह्त किशोरी बरामद नहीं

15 दिन बाद भी अपह्त किशोरी बरामद नहीं

Fri, 16 Feb 2018 12:09 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
15 दिन बाद भी अपह्त किशोरी बरामद नहीं
विज्ञापन

गुलावठी। थाना क्षेत्र की एक अपह्त किशोरी को पुलिस 15 दिन बीत जाने पर भी पुलिस बरामद नहीं कर सकी है। परिजनों ने किशोरी की बरामदगी के लिए थानाध्यक्ष से गुहार की है।

किशोरी के पिता ने एक फरवरी को थाने में दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया था कि कार सवार लोग उसकी पुत्री का उस समय अपहरण कर ले गए थे जबवह मोहल्ले की एक दुकान से सामान खरीद रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किशोरी की बरामदगी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की थी। किशोरी के अपहरण के बाद से ही स्थानीय पुलिस परिजनों को किशोरी की जल्द बरामदगी का आश्वासन दे रही है। पुलिस ने यह भी दावा किया कि उसे किशोरी व आरोपियों का सुराग मिल गया है। बरामदगी के लिए दबिशें दी जा रही हैं, लेकिन पुलिस के दावों के बावजूद 15 दिन बीत जाने पर भी किशोरी को बरामद नहीं किया है और न ही आरोपी पकड़े गए हैं। इधर मामले के जांच अधिकारी एसएसआई च्रंदसेन सिंह का कहना है कि पुलिस को ठोस सुराग मिले हैं। जिसके आधार पर पुलिस किशोरी की बरामदगी के लिए प्रयासरत है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed