फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   बांसौटी प्रकरण में ग्राम प्रधान समेत तीन गिरफ्तार

बांसौटी प्रकरण में ग्राम प्रधान समेत तीन गिरफ्तार

Fri, 16 Feb 2018 12:09 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
बांसौटी प्रकरण : ग्राम प्रधान समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

शिकारपुर । क्षेत्र के गांव बांसौटी में बुधवार को पूर्व प्रधान और वर्तमान प्रधान पक्ष के बीच हुई मारपीट मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत तीन को गिरफ्तार किया है। तीनों के पास से मारपीट में प्रयुक्त रायफल और मय कारतूस बरामद हुआ है।

बुधवार को पूर्व प्रधान छोटे सिंह व वर्तमान प्रधान अजीत सिंह पक्ष के बीच मारपीट हुई थी। मारपीट में कई लोगों को चोट आई थी। एसएचओ केएल शर्मा ने बताया कि पूर्व प्रधान पक्ष की ओर से प्रदीप पुत्र श्यौवीर सिंह ने वीरेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान अजीत सिंह, योगवीर, रोबिन, सचिन वीरपाल, चंद्रपाल, राहुल, अजय, पवन, सत्यप्रकाश, विनीत, और पवन समेत 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जबकि ग्राम प्रधान पक्ष ओर से राजबहादुर पुत्र उग्रसेन ने पूर्व प्रधान छोटे सिंह, विपिन, कपिल, कालू, नरेंद्र, शैलेंद्र, अजय, विक्की, राकेश, बलजीत, जीतू व हमवीर समेत 12 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। प्रधान अजीत सिंह व उसके भाई वीरेंद्र तथा योगवीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed