{"_id":"5a807b464f1c1bb1208b8919","slug":"151836980715-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े युवती से छेड़छाड़, विरोध पर मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े युवती से छेड़छाड़, विरोध पर मारपीट
Updated Sun, 11 Feb 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनदहाड़े युवती से छेड़छाड़, विरोध पर मारपीट
- कृष्णा नगर बाजार से सामान लेकर लौट रही युवती से हुई छेड़छाड़
- भाई के विरोध करने पर आरोपियों ने की मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जनपद भर में एंटी रोमियो दल ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ है। वहीं मनचलों के हौसले बुलंद हैं। नगर के एक बाजार से खरीददारी कर लौट रही युवती के साथ बाइक सवार मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी। इस दौरान युवती के भाई के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की।
नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती शनिवार शाम को घर से अपने छोटे भाई के साथ कृष्णा नगर बाजार में कुछ सामान खरीदने के लिए गई थी। जब वह अपने भाई के साथ वापस खरीददारी करने के बाद वापस लौट रही थी, इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने युवती के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। पीड़िता ने व उसके छोटे भाई ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने युवती के भाई के साथ मारपीट कर दी। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी युवक मौके पर लोगों को एकत्रित होते हुए देख भाग निकले। परिजनों ने अभी तक मामले में पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है। नगर कोतवाली पुलिस मामले की जानकारी होने से इंकार कर रही है।