फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   20 हजार का ईनामी बदमाश चढ़ा जहांगीराबाद पुलिस के हत्थे

20 हजार का ईनामी बदमाश चढ़ा जहांगीराबाद पुलिस के हत्थे

Sat, 03 Feb 2018 12:13 AM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
20 हजार का ईनामी पुलिस के हत्थे चढ़ा
विज्ञापन

जहांगीराबाद। पुलिस ने डी-74 गैंग के सरगना मुकेश को गिरफ्तार कर लिया है। कुछ माह पहले एसएसपी ने उस पर 20 हजार रुपये इनाम का इनाम घोषित किया था।
कोतवाली प्र्रांगण में शुक्रवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात कोतवाली प्रभारी कुलवीर पंवार ने मुखबिर की सूचना पर डी-74 गैंग के सरगना मुकेश पुत्र महेंद्र सिंह गांव रनायच नरेंद्रपुर थाना शिकारपुर को उसके घर से दबोच लिया। मुकेश फरारी काट रहा मुकेश कुछ घंटे पूर्व ही अपने घर पहुंचा था। सीओ ने बताया कि मुकेश शातिर बदमाश है। मुकेश दो वर्ष पूर्व जहांगीराबाद क्षेत्र में लूट की ताबड़तोड़ घटना कर चीनी से भरे दस टायर ट्रकों को लूट ले गया था। उसने शिकारपुर क्षेत्र मेें एक व्यक्ति की हत्या भी की थी। मुकेश शराब तस्करी के जुर्म में भी जेल जा चुका है। वर्तमान में मुकेश वांछित चल रहा था। कई महीने से फरारी काट रहे मुकेश पर एसएसपी ने 20 हजार रूपए का ईनाम भी घोषित कर रखा था।कोतवाल कुलवीर पंवार ने बताया कि मुकेश के गिरोह में कुल आठ बदमाश हैं। छह बदमाशों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed