{"_id":"5a74b12b4f1c1ba3268b7fb4","slug":"15175971798-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैक लिस्ट फर्म के संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्लैक लिस्ट फर्म के संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Updated Sat, 03 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लैक लिस्ट फर्म के संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
- पावर कॉरपोरेशन अधिकारियों ने दर्ज कराई रिपोर्ट
- एक वर्ष के लिए ब्लैक लिस्ट फर्म को दिए गए थे ठेके
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। पावर कॉरपोरेशन में तथ्यों को छिपाकर ठेका लेने के मामले में अधिकारियों ने एक ब्लैक लिस्ट फर्म के संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अधिकारियों की इस कार्रवाई से ठेकेदारों में हड़कंप मचा है। सूत्रों का दावा है कि डिबाई क्षेत्र में भी एक ब्लैक लिस्ट फर्म कार्य कर रही है।
पावर कॉरपोरेशन के सिकंदराबाद खंड में संविदा कर्मचारियों के टेंडर के लिए टेंडर प्रक्रिया की गई थी। प्रक्रिया में मेरठ की एक फर्म ने भी आवेदन किया था। आवेदन के बाद प्रक्रिया के तहत फर्म को टेंडर जारी कर दिए गए। टेंडर जारी करने के बाद अनुबंध की प्रक्रिया पूरी की गई तो अधिकारियों को फर्म के ब्लैक लिस्ट होने की जानकारी मिली। इसके बाद अधिकारियों ने मामले की छानबीन की तो पता चला कि जुलाई 2017 में पावर कॉरपोरेशन मेरठ ने फर्म को तथ्य छिपाकर कार्य करने के मामले में ब्लैक लिस्ट करते हुए एक साल के लिए डिबार घोषित कर दिया गया था। इसके बाद अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए फर्म द्वारा लिए गए ठेके को रद्द कर दूसरे को ठेका दिया। सिकंदराबाद एक्सईएन ने तथ्य छिपाकर ठेका लेने के आरोप में संबंधित फर्म के संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि फर्म संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई की गई है। आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के बाद की जाएगी।