फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   नाजरीन हत्याकांड: साहब! आरोपी दे रहे जान से मारने की धमकी

नाजरीन हत्याकांड: साहब! आरोपी दे रहे जान से मारने की धमकी

Thu, 01 Feb 2018 12:24 AM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
नाजरीन हत्याकांड : साहब! आरोपी दे रहे जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

- पीड़ित परिजनों ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार
- 23 दिन बाद भी पुलिस आरोपियों के खिलाफ नहीं कर सकी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव में बीते दिनों हुई नाजरीन की मौत के बाद परिजनों ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज की खातिर हत्या का मामला दर्ज कराया था। आरोप है कि नाजरीन की हत्या के 23 दिन बाद भी पुलिस आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर सकी है। आरोपी ससुराली अब परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

खुर्जा देहात के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने बुधवार को एसएसपी को शिकायती पत्र दिया है। उसने बताया कि उसने अपनी पुत्री नाजरीन की शादी 30 मई 2012 को देहात कोतवाली के क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ की थी। आरोप है कि शादी में मिले दान दहेज से ससुरालीजन खुश नहीं थे। अतिरिक्त दहेज के रुप में कार व नकदी की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर आरोपी नाजरीन का उत्पीड़न कर रहे थे। इसलिए बीते तीन साल से नाजरीन अपने मायके में रह रही थी। नाजरीन ने इस दौरान आरोपी ससुरालीजनों के खिलाफ खुर्जा कोर्ट में दहेज का मामला दर्ज कराया था। नवंबर में आरोपी ससुरालीजन उसकी पुत्री को आइंदा उत्पीड़न न करने का वादा कर ससुराल ले गए थे। आरोप है कि आठ जनवरी को उनकी पुत्री की आरोपी पति, उसकी दूसरी पत्नी, देवर ने हत्या कर दी थी। पीड़ित पिता ने देहात कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। जबकि अब आरोपी उसे व उसके परिजनों को फैसला न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसएसपी मुनीराज जी ने देहात कोतवाली पुलिस को मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed