फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   प्रेम प्रसंग के विरोध पर युवती ने खाया जहर, गंभीर

प्रेम प्रसंग के विरोध पर युवती ने खाया जहर, गंभीर

Thu, 01 Feb 2018 12:10 AM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग के विरोध पर युवती ने खाया जहर, गंभीर
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने परिजनों द्वारा प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर मंगलवार शाम जहर खा लिया। हानत बिगड़ने पर परिजनों युवती को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकोें ने हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जानकारी से इंकार कर रही है।

नगर के एक मोहल्ला निवासी एक युवती नोएडा के एक कालेज में बीसीए अंतिम वर्ष की छात्रा है। युवती का अपने पड़ोस के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवक भी नोएडा के एक कालेज में बीटेक का छात्र है। युवक व युवती के परिजनों को दोनों के संबंधों के बारे में जानकारी थी। युवक के परिजन शादी के लिए राजी हो गए थे, लेकिन युवती के परिजन इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। गैर बिरादरी होने के कारण युवती के परिजन रिश्ते केे खिलाफ थे। मंगलवार शाम युवती का अपने परिजनों से इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद युवती ने अपने कमरे में जाकर जहर खा लिया। युवती की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे नगर के एक निजी अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों युवती की हालत गंभीर देख हायर सेंटर रेफर कर दिया। नगर कोतवाली पुलिस मामले की जानकारी से इंकार कर रही है। कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed