{"_id":"5a720d864f1c1bb1208b6871","slug":"15174242128-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा डालने के विवाद में देवर-भाभी की घर में घुसकर पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कूड़ा डालने के विवाद में देवर-भाभी की घर में घुसकर पिटाई
Updated Thu, 01 Feb 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में घुसकर देवर-भाभी को पीटा
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को घर के बाहर कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक आरोपी पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर अभद्रता करते हुए देवर-भाभी की पिटाई कर दी। पीड़ित महिला की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने दूसरे पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
नगर के वाल्मीकि चौराहा दयालबाग निवासी रश्मि पत्नी कुलदीप शर्मा ने नगर कोतवाली में तहरीर दी है। उसने बताया कि मंगलवार को घर के बाहर कूड़ा डालने को लेकर उसके देवर रविंद्र शर्मा की सोहनपाल वाल्मीकि की पत्नी से कहासुनी हो गई। उस समय तो मामला शांत हो गया, लेकिन एक घंटे बाद सोहनपाल वाल्मीकि पक्ष के कई लोगों ने उसके घर में घुसकर उसके देवर और उसकी पिटाई की दी। पीड़िता ने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी मौके से भाग गए। घायल रविंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि पीड़ित रश्मि की तहरीर पर आरोपी अनुज वाल्मीकि, बिट्टू, सोहन पाल, रिक्की, संदीप, चीनू और सोहन के दो लड़कों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।