{"_id":"5a720d854f1c1b8d268b78f3","slug":"151742421015-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटा और उसका परिवार लापता, वृद्धा को दी धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटा और उसका परिवार लापता, वृद्धा को दी धमकी
Updated Thu, 01 Feb 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
बेटा और उसका परिवार लापता, वृद्धा को धमकी दे रहे सूदखोर
बुलंदशहर। खुर्जा जंक्शन चौकी क्षेत्र के गांव इब्राहीमपुर जुनैदपुर निवासी ओमवती (65) पत्नी स्व. विपिन गर्ग ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में सूदखोरों के खिलाफ शिकायत की है।
ओमवती ने बताया कि उसके दो बेटे व दो बेटियां हैं। उसके पति ने वर्ष 2003 में ही अपने दोनों बेटों से संबंध खत्म कर लिए थे। पीड़िता का एक बेटा अपने परिवार के साथ सिकंदराबाद और दूसरा बेटा खुर्जा जंक्शन में रहता है। पीड़िता का एक मकान जंक्शन क्षेत्र में भी है। मकान के बाहर चार दुकानें किराए पर उठाकर ओमवती जीवन यापन करती है। उसका दूसरा बेटा जो कि खुर्जा जंक्शन में रहता है, उस पर क्षेत्र के कुछ सूदखोरों का रुपया उधार है। आए दिन सूदखोर उसे धमकी देते थे। गत 25 जनवरी को भी सूदखोरों ने पुत्र को धमकी दी थी। तभी से वह अपने परिवार संग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। अब सूदखोर ओमवती के घर आकर उसे मकान खाली करने व बेटे द्वारा लिया गया कर्जा न लौटाने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी मुनीराज जी. ने थाना पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।