फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   पुलिस ने मुठभेड़ में दो 20-20 हजारी लुटेरे दबोचे

पुलिस ने मुठभेड़ में दो 20-20 हजारी लुटेरे दबोचे

Thu, 01 Feb 2018 12:09 AM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद दबोचे व्यापारी से पांच लाख लूटने वाले दो बदमाश
विज्ञापन

बुलंदशहर। खुर्जा नगर पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने मंगलवार देर रात 20-20 हजार रुपये के इनामी दो लुटेरों को दबोच लिया। एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों का तीसरा साथी दो सिपाहियों पर चाकू से हमला कर भाग गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर खुर्जा में बीते दिनों व्यापारी से हुई पांच लाख रुपये की लूट का भी खुलासा कर दिया है।

एसएसपी मुनीराज जी. ने बुधवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर बताया कि 27 जनवरी को खुर्जा नगर क्षेत्र में अज्ञात बाइक सवार हथियारबंद लुटेरों ने व्यापारी से पांच लाख रुपये की लूट की थी। पीड़ित व्यापारी सलीम पुत्र अयूब खां ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीसीटीवी में कैद हुए तीनों आरोपियों की शिनाख्त के बाद पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही थी। मंगलवार देर रात खुर्जा नगर पुलिस को सूचना मिली की लूट करने वाले तीनों आरोपी एक बाइक से गांव हसनगढ़ के निकट से खुर्जा की ओर आने वाले हैं। खुर्जा पुलिस व स्वॉट टीम ने गांव हसनगढ़ तिराहे पर चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस को एक बाइक आती दिखाई दी। जब बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया, तो वे बाइक मोड़कर भागने लगे। लेकिन बाइक फिसल गई। खुद को घिरता देखकर आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश आरिफ पुत्र अब्दुल हकीम निवासी मोहल्ला चौहट्टा पीर जादान खुर्जा के पैर में गोली लग गई, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दूसरे बदमाश फिरोज पुत्र कालू निवासी मोहल्ला कस्साबान खुर्जा को भी दबोच लिया। वहीं तीसरा आरोपी फैजान पुलिस आरक्षी सुनील व विनीत पर चाकू से हमला कर भाग गया। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed