{"_id":"5a68c0f94f1c1b8f268b6260","slug":"15168147823-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची के साथ नाबालिग ने की दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्ची के साथ नाबालिग ने की दुष्कर्म की कोशिश
Updated Wed, 24 Jan 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्ची के साथ नाबालिग ने की दुष्कर्म की कोशिश
स्याना। थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार सुबह घर से शौच के लिए गई 12 वर्षीय बच्ची के साथ गांव के ही एक किशोर ने दुष्कर्म की कोशिश की। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया है। थाना क्षेत्र के गांव निवासी पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि सोमवार सुबह उसकी 12 वर्षीय पुत्री खेतों में शौच के लिए गई थी। इस दौरान वहां पहले से घात लगाए बैठे 15 वर्षीय किशोर ने उसे पकड़ लिया और रेप की कोशिश की। पीड़ित के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। बच्ची के शोर मचाने पर पहुंचे गांव के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया, लेकिन आरोपी किशोर अभद्रता करते हुए ग्रामीणों के चंगुल से छूटकर भाग निकला। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बुधवार को आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया। कार्यवाहक कोतवाल लोकेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आरोपी किशोर को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।