{"_id":"5a68c01b4f1c1ba5268b6626","slug":"15168145598-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका की खातिर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमिका की खातिर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार
Updated Wed, 24 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमिका की खातिर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार
- नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी मनीष उर्फ मोंटी को दबोचा
- चार एटीएम कार्ड और तीन मोबाइल फोन किए बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
प्रेमिका के प्यार में दीवाना हुआ एक युवक शातिर ठग बन बैठा। आरोपी ने एटीएम कार्ड बदलकर जिले भर के अनेकों लोगों को लाखों रुपये का चूना लगाया। पुलिस ने आरोपी ठग को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
नगर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक सुनील कुमार शर्मा मंगलवार देर शाम नगर क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि एटीएम कार्ड बदलकर लोगों को ठगने वाला एक आरोपी रोडवेज बस स्टैंड से कहीं भागने की फिराक में है। देर रात करीब साढ़े 11 बजे उपनिरीक्षक ने अपनी टीम के साथ आरोपी की घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की शिनाख्त मनीष उर्फ मोंटी पुत्र चंपत निवासी सराया थाना शिकारपुर के रुप में हुई। आरोपी के पास से पुलिस ने चार एटीएम कार्ड व तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह ठगी कर महंगी कीमत के मोबाइल फोन, कपड़े आदि का शौक अपनी प्रेमिका के लिए करता था। आरोपी ने बताया कि वह एटीएम में लाइन में लग जाता था और पैसे निकाल रहे किसी भी व्यक्ति का पासवर्ड देख लेता था और जब वह व्यक्ति रुपये निकलने का इंतजार करता था, इसी बीच आरोपी युवक उक्त व्यक्ति को धक्का दे देता था। जिससे उसका एटीएम कार्ड नीचे गिर जाता था, इसी बीच वह एटीएम कार्ड बदल देता था। इसके बाद उस एटीएम कार्ड से शॉपिंग करता था। पूछताछ में आरोपी ने अपने एक अन्य साथी का नाम भी पुलिस को बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी ने करीब डेढ़ दर्जन से अधिक वारदातें करना स्वीकार किया है।