{"_id":"5c9686fdbdec22144631878e","slug":"151553368829-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराई बाइक, हादसे में किशोर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ से टकराई बाइक, हादसे में किशोर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेड़ से टकराई बाइक, हादसे में किशोर की मौत
जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव जसर जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार देर शाम एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार 14 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। किशोर की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।
नगर के मोहल्ला लोधराजपूतान निवासी मनवीर का 14 वर्षीय पुत्र बॉबी शुक्रवार देर शाम बाइक से पड़ोस के गांव जसर जा रहा था। जैसे ही बॉबी जसर रोड पर पहुंचा तो अचानक उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक पेड़ से जा टकराई। इससे बॉबी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने हादसे की सूचना परिजनों को दी। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल बॉबी को नगर के चिकित्सालय ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बॉबी की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश चौबे नेे बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।