फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   विवाहिता को नशीला इंजक्शन लगाकर करा रहे थे वेश्वावृति

विवाहिता को नशीला इंजक्शन लगाकर करा रहे थे वेश्वावृति

Sat, 13 Oct 2018 11:56 PM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता को नशीला इंजक्शन लगाकर करा रहे थे वेश्वावृति
महिला को नशीला इंजेक्शन लगाकर कराते थे वेश्यावृति
विज्ञापन

ककोड़। महिला को नशीला इंजेक्शन लगाकर वेश्यावृति कराने वाले ससुरालियों और उसके साथ रेप करने के आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

जनपद हापुड़ निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी चार मार्च 2018 में थाना खानपुर के अंतर्गत एक निवासी युवक के साथ हुई थी। बताया कि उसका पति बचपन से ही एक गांव में अपने चाचा के साथ रहता था। शादी के बाद वह वहीं रहने लगी जहां उसे पता चला कि उसके पति की पूर्व में दो शादी हो चुकी है। वह उसकी तीसरी पत्नी है। उसे जानकारी मिली की उसके पति की चाची और पड़ोस की महिला साथ मिलकर घर में वेश्यावृति का धंधा चलाती है। उसके बाद वह अपने मायके चली गई। 27 अगस्त को उसका पति, उसका चाचा, चाचा का लड़का उसके मायके पहुंचे और उसके परिजनों को विश्वास दिलाकर उसे अपने साथ ले आए। वापस लाने पर उसके पति का चाचा उसे हर रात नशीला इंजेक्शन देकर उसके साथ रेप करता था। बात खुलने के डर से उन्होंने उसे कमरे में बंधक बनाकर उसका मोबाइल भी छीन लिया था। बताया कि उक्त लोग दिन में भी उसे नशीला इंजेक्शन लगाकर उसे वेश्यावृति कराते थे। 13 सितंबर को उसके पति के चाचा का मोबाइल हाथ लग गया। उसने अपने पिता को घटना के बारे में बताया। सूचना पर उसके पिता ससुराल पहुंचे और उसे अपने साथ ले आए। बताया कि उसके साथ रेप करने वाले झाझर निवासी दो आरोपियों को वह नाम से जानती है। बाकी को सामने आने पर पहचान सकती है। कोतवाल योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed