{"_id":"5aeb4ea44f1c1b3b0b8b7dd7","slug":"151525370532-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार गई किशोरी के साथ छेडछाड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाजार गई किशोरी के साथ छेडछाड
Updated Thu, 03 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
बाजार गई किशोरी के साथ छेड़छाड़
सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में बाजार जा रही किशोरी के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। किशोरी का शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने आरोपी को जमकर धुना और पुलिस के हवाले कर दिया। समाचार लिखे जाने तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। पुलिस के अनुसार बुधवार शाम सौ नंबर पर सूचना मिली कि कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में युवक एक किशोरी से छेड़छाड़ कर रहा था। शोर सुनकर लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। चर्चा है कि आरोपी युवक नशेेड़ी है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की सूचना मिली थी। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले रखा है लेकिन पीड़ित की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। ब्यूरो