फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   युवती को तीन साल तक गुजरात व दिल्ली में रख कर किया रेप

युवती को तीन साल तक गुजरात व दिल्ली में रख कर किया रेप

Fri, 15 Dec 2017 10:54 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर तीन वर्ष तक किया बलात्कार
विज्ञापन

- गर्भवती पीड़िता ने एसएसपी को पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार
- पीड़िता की देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव में एक शादी में आरोपी से हुई थी मुलाकात
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र निवासी एक युवती के साथ आरोपी युवक ने तीन वर्ष तक शादी का झांसा देकर रेप किया। पीड़िता की शिकायत पर प्रभारी एसएसपी ने देहात कोतवाली पुलिस को मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच के निर्देश दिए हैं।

मवाना निवासी पीड़िता ने एसएसपी को संबोधित शिकायती पत्र प्रभारी एसएसपी शहाब रशीद खां को देकर बताया कि गत तीन वर्ष पूर्व वह देहात कोतवाली क्षेत्र निवासी अपनी रिश्तेदारी में एक शादी में आई थी। इस दौरान उसकी मुलाकात स्याना क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक से हुई। देखते ही देखते दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। आरोपी युवक उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ गुजरात ले गया, जहां आरोपी ने उसके साथ दो वर्ष तक संबंध बनाए। इसके बाद एक वर्ष तक आरोपी ने उसे दिल्ली स्थित एक कमरे में बंधक बनाकर रखा और रेप करता रहा। इस कारण पीड़िता को गर्भ भी ठहर गया। आरोप है कि पीड़िता ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर उसे निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed