फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   काली नदी में मिला सड़ी-गली अवस्था में शव

काली नदी में मिला सड़ी-गली अवस्था में शव

Thu, 05 Oct 2017 11:44 PM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
काली नदी में मिला सड़ी-गली अवस्था में शव
विज्ञापन

- नहीं हुई शिनाख्त, करीब 30 वर्ष आंकी जा रही मृतक की उम्र
- पुलिस ने अज्ञात में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जनपद में अवैध शव मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। बृहस्पतिवार को नगर कोतवाली क्षेत्र से गुजर रही काली नदी में एक युवक का सड़ी गली अवस्था में शव मिला है। पुलिस ने अज्ञात में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नगर के स्याना अड्डा रोड से गुजर रही काली नदी के समीप कुछ लोग अपने पशुओं को चरा रहे थे। इस दौरान लोगों ने नदी में फैली गंदगी से किसी व्यक्ति के हाथ ऊपर की ओर निकले हुए देखे। लोगों ने तत्काल पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी की कीचड़ से बाहर निकाला। शव बुरी तरह से सड़ी-गली अवस्था में था। शरीर पर केवल एक शर्ट ही मौजूद थी। स्थानीय स्तर पर पूछताछ करने पर मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात में ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हाल ही में नगर कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर रोड स्थित रजवाहे के निकट भी अज्ञात युवक का शव मिला था। 10 दिन बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। वहीं बुधवार को चोला चौकी क्षेत्र में भी एक महिला की हत्या कर शव को फेंक दिया गया था। उसकी भी अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed