फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   शिकारपुर की बेटी इराक के करबला में मौत

शिकारपुर की बेटी इराक के करबला में मौत

Tue, 03 Oct 2017 11:48 PM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
शिकारपुर की बेटी इराक के करबला में मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो।
शिकारपुर। मुहर्रम के त्योहार में शामिल होने के लिये इराक के करबला गई शिकारपुर की बेटी की होटल की लिफ्ट में गिरने से मौत हो गई। मंगलवार को उसके शव का बगदाद में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
शिकारपुर के मोहल्ला कुतुबदरवाजा निवासी शफीकुल हसनैन की 40 वर्षीय बेटी शबी जेहरा सहारनपुर जनपद के ननौता में ससुराल है। बुजुर्ग पिता की इच्छा पर बेटी शबी जेहरा इराक के करबला में मुहर्रम के त्योहार में शामिल होने के लिये गई थी। तकनीकी कारणों से पिता 23 सितम्बर को फ्लाइट से निकले थे जबकि बेटी 29 सितंबर को निकली थी। करबला पहुंचने पर वह एक होटल में कुछ देर रुकने के बाद 3 किमी दूर दूसरे होटल में ठहरे पिता से मिलने के लिये होटल की लिफ्ट से उतर रही थी। शबी जेहरा के चाचा लईकुल हसनैन नकवी ने बताया कि लिफ्ट के ऊपरी मंजिल से आने से पूर्व ही लिफ्ट का प्रवेश द्वार खुल गया। जैसे ही उसने दरवाजे में प्रवेश किया वह धरातल की ओर गिरती चली गई। घायल अवस्था में उसकी चीख की आवाज सुनने पर साथी लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को बुलाया और करबला स्थित अस्पताल में भर्ती कराया जहां छह घंटे इलाज चलने के बाद उसकी मौत हो गई। बताया कि मंगलवार को पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिये बगदाद भिजवाया है।
विज्ञापन


होटल मालिक गिरफ्तार, सख्त होगी सजा
शिकारपुर। शबी जेहरा के चाचा लईकुल हसनैन नकवी ने बताया कि भतीजी शबी जेहरा की मौत के बाद रिपोर्ट दर्ज कराने के लिये 2 अक्तूबर को करबला स्थित कोर्ट में सुनवाई हुई। इसमें सुनवाई के बाद कोर्ट ने होटल स्वामी को गिरफ्तार करने तथा शव का पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया। उन्होंने कोर्ट ने इस होटल की घोर लापरवाही माना और कहा कि होटल स्वामी को शव का पोस्टमार्टम होने के बाद सख्त से सख्त सजा सुनाई जायेगी। यह सजा उम्र कैद या फांसी भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed