{"_id":"59d3d35a4f1c1bd9798b4ba3","slug":"150705447613-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी से निकाह करने को अड़ी प्रेमिका, पहुंची प्रेमी के घर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी से निकाह करने को अड़ी प्रेमिका, पहुंची प्रेमी के घर
Updated Tue, 03 Oct 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमी से निकाह करने को अड़ी प्रेमिका, पहुंची प्रेमी के घर
- परिजनों के काफी समझाने के बाद भी नहीं मानी, दो दिन पूर्व का मामला
- परिजनों ने युवक को बुला कराया दोनों का निकाह
अमर उजाला ब्यूरो
खानपुर। थाना क्षेत्र के मोहल्ला निवासी एक युवती अपने प्रेमी के साथ निकाह करने की जिद पर अड़ गई और प्रेमी के घर जा पहुंची। परिजनों व पुलिस के काफी समझाने के बाद भी युवती नहीं मानी। इसके बाद दोनों पक्ष के लोगों ने मिलकर प्रेमी युगल का निकाह करा दिया।
शनिवार को कस्बा निवासी एक युवती अपने प्रेमी के घर जा पहुंची। युवती ने प्रेमी के परिजनों से कहा कि वह दोनों एक-दूसरे को प्यार करते हैं और निकाह भी करना चाहते हैं। प्रेमी के परिजनों ने कहा कि उनका बेटा अभी दिल्ली गया हुआ है, जब वह लौटेगा तब बात करेंगे। लेकिन, युवती ने किसी की एक न सुनी और निकाह की जिद पर अड़ी रही, साथ ही उसने अपने घर जाने से साफ इंकार कर दिया। युवक के दादा ने युवती के परिजनों को फोन पर सारी घटना बता दी। इसके बाद युवती के परिजन युवक के घर पहुंचे और उसे समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन युवती अपनी जिद पर अड़ी रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी युवती को समझाने का काफी प्रयास किया। युवती ने पुलिस को अपने बालिग होने का हवाला दिया और प्रेमी के साथ ही निकाह करने की बात कही। पुलिस के जाने के बाद प्रेमी युगल के परिजनों ने भी निकाह के लिए सहमति दे दी। रविवार को युवक के घर पहुंचने पर परिजनों ने दोनों का निकाह करा दिया। बताया जा रहा है कि दोनों ही युवक गैर बिरादरी से हैं।