{"_id":"59d3d3584f1c1bd0538b58b8","slug":"150705447412-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो महिलाओें की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में दो महिलाओें की मौत
Updated Tue, 03 Oct 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों में दो महिलाओें की मौत
- नेशनल हाईवे स्थित खुर्जा बाईपास पर रोडवेज बस ने महिला को रौंदा
- शिवाली में घर के बाहर ही कार ने महिला को मारी टक्कर, रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जनपद में रविवार देर रात को दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं। वहीं पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
केस-1
देहात कोतवाल क्षेत्र स्थित खुर्जा बाईपास एक्सीडेंटल प्वाइंट बनता नजर आ रहा है। इसी के तहत रविवार देर रात फिरोजाबाद से एक रोडवेज बस मेरठ जा रही थी। बस में महारानी (45) पत्नी राजकुमार निवासी मथुरा नगर थाना उत्तर फिरोजाबाद भी मेरठ के लिए बैठी थीं। बकौल पुलिस देर रात करीब एक बजे बस खुर्जा बाईपास स्थित एक ढाबे पर रुकी थी, इस दौरान महिला बस से उतर कर सड़क पार कर टायलेट के लिए जा रही थी। इस दौरान दिल्ली की ओर से आ रही एक रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। बस चालक मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। देहात कोतवाल तपेश्वर सागर ने बताया कि मामले की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
केस-2
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव शिवाली में रविवार देर रात कार सवार ने घर के बाहर ही महिला को रौंद दिया। थाने में दी तहरीर में परिजनों ने बताया कि प्रज्ञावती पत्नी रामचंद निवासी शिवाली रविवार देर रात घर के बाहर घूम रही थीं। इस दौरान अनूपशहर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद आरोपी कार चालक मौके से भाग गया। परिजनों ने घायल वृद्धा को जिला अस्पताल पहुंचाया। वृद्धा की गंभीरावस्था को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही वृद्धा की मौत हो गई। जहांगीराबाद थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही परिजनों की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।