{"_id":"59d3d3564f1c1bc0538b5916","slug":"150705447313-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सटोरिए को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक की तलाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक सटोरिए को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक की तलाश
Updated Tue, 03 Oct 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सटोरिए को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक की तलाश
- आरोपी के पास से हुआ नगदी, मोबाइल फोन सहित नशीला पदार्थ बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। नगर कोतवाली पुलिस ने सोमवार दोपहर काली नदी स्थित एक मंदिर परिसर से सटोरिए को गिरफ्तार किया है। आरेापी के पास से पुलिस ने करीब आधा किलो नशीला पदार्थ, एक मोबाइल व हजारों की नगदी भी बरामद की है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।
एसआई संजय कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह टीम के साथ सोमवार सुबह करीब दस बजे डिप्टी गंज चौकी से बुरा बाजार चौराहे पर पहुंचे। इस दौरान मुखबिर ने उन्हें सूचना दी कि काली नदी के किनारे स्थित रामेश्वर मंदिर अखाड़े के बरामदे में एक युवक सट्टा लगा रहा है और व गांजा भी बेचता है। उन्होंने मौके पर पहुुंच दबिश दे आरोपी मनोज पुत्र नन्नू कश्यप निवासी काली नदी का पुल फुव्वारे के निकट कोतवाली नगर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने 6580 रुपये, एक मोबाइल फोन व 50 पैकेट गांजा (लगभग आधा किलो) बरामद किया है। मोबाइल में रिकार्डिंग के आधार पर पता चला कि आरोपी वहां सट्टा लगा रहा था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह सट्टे की सारी रकम साथी त्रिलोक को देता है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी त्रिलोक की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। दूसरे आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।