फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   मोबाइल पर युवक को मिल रही जान से मारने की धमकी

मोबाइल पर युवक को मिल रही जान से मारने की धमकी

Sat, 09 Sep 2017 10:12 PM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल पर मिली जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

- एसएसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
देहात कोतवाली क्षेत्र के एक युवक को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक के पिता ने शनिवार को एसएसपी को शिकायत देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।

गांव नैथला निवासी अजय शर्मा ने एसएसपी को दी शिकायत में लिखा है कि 21 अगस्त की रात को उसके बेटे अभिनव उर्फ हर्ष के मोबाइल पर एक धमकी भरी कॉल आई। शुरुआत में उन्होंने इस कॉल को अनदेखा कर दिया। इसके बाद 22 अगस्त को फिर धमकी भरी कॉल आई। फोन करने वाले ने जान से मारने की धमकी दी। किसी अनहोनी की आशंका के चलते थाना देहात में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करवा दी थी। मगर, अभी तक न तो पुलिस ने कोई कार्रवाई की और न ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया। अब आरोपी नंबर बदल-बदल कर जान से मारने की लगातार धमकी दे रहा है। इससे उसका परिवार दहशत में है। पिता ने एसएसपी को शिकायत देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। उधर, पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को जल्द तलाश कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसएसपी ने शिकायत सुनने के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed