फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   टीजीटू प्रभारी ने अवैध रूप से शिफ्ट कीं हाईटेंशन लाइनें

टीजीटू प्रभारी ने अवैध रूप से शिफ्ट कीं हाईटेंशन लाइनें

Sat, 09 Sep 2017 10:12 PM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
अवैध रूप से शिफ्ट कर दी हाईटेंशन लाइनें
विज्ञापन

- बिजलीघर प्रभारी के कारनामों की एमडी को भेजी शिकायत
- व्यावसायिक लोगों को अवैध रूप से फायदा पहुंचाने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। पावर कॉरपोरेशन में अवैध रूप से लाइनों की शिफ्टिंग का खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अफसरों की हीलाहवाली के चलते बिजलीघर प्रभारी बेधड़क लाइनों को अवैध रूप से शिफ्ट कर रहे हैं। ताजा मामला जहांगीराबाद खंड का है, जहां एक बिजलीघर प्रभारी ने अवैध रूप से चार स्थानों पर हाईटेंशन लाइनों को शिफ्ट कर दिया और अफसरों को मामले की भनक तक नहीं लगी।
बिजली बोर्ड इंप्लाइज यूनियन के संरक्षक घमंडी लाल शर्मा का आरोप है कि पावर कॉरपोरेशन के जहांगीराबाद खंड में ताल बिबियाना व जिनाई के बिजलीघर प्रभारी ने दोनों बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में चार स्थानों पर अवैध रूप से लाइनों को शिफ्ट कर दिया। अब इस संबंध में शर्मा ने एमडी से शिकायत कर आरोपी प्रभारी को हटाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


कार्रवाई की बजाए आदेश दे रहे अफसर
पावर कॉरपोरेशन के बड़े-छोटे अफसर लापरवाह अफसर-कर्मचारियों पर कार्रवाई करने की बजाए केवल आदेश जारी कर रहे हैं। लगातार घपले घोटाले सामने आने के बाद अफसरों ने जांच के आदेश तो किए हैं, लेकिन अब तक किसी भी प्रकरण में जांच पूरी नहीं हो सकी है। इसके चलते घपलेबाजों को हौसले बुलंद हैं। गत दिनों पावर कारपोरेशन के चीफ ने भी हाइडिल कालोनी पहुंचकर विकास कार्यों की समीक्षा की थी। इस दौरान चीफ ने लापरवाह व घपलेबाजों पर कार्रवाई के निर्देश जारी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस एक
बिजलीघर प्रभारी ने कथित रूप से क्षेत्र के गांव कंकड़िया खेड़ा में एक व्यक्ति को फायदा पहुंचाने के लिए 11 केवीए लाइन को अवैध रूप से शिफ्ट कर दिया था। बताया जा रहा है कि लाइन को शिफ्ट करने के बाद तीन खंभे व तार और लगाए गए थे। जबकि उक्त व्यक्ति द्वारा न तो विभाग में कोई शिफ्टिंग के लिए आवेदन दिया गया और न ही इसके लिए स्टीमेट बनवाकर धनराशि विभाग के खाते में जमा की गई।

केस दो
ताल बिबियाना बिजलीघर से पोषित गांव रिवाड़ा निवासी एक व्यक्ति का ट्यूबवेल कनेक्शन पूर्व में गांव निवासी एक व्यक्ति के ट्रांसफार्मर से संचालित था। आरोप है कि प्रभारी ने अवैध रूप से एक व्यक्ति के कनेक्शन के लिए तीन खंभों की लाइन बनाते हुए गांव के ही एक अन्य व्यक्ति के ट्रांसफार्मर से जोड़ दिया। जबकि इसके लिए कोई धनराशि विभाग के खाते में जमा नहीं की गई थी।

केस तीन
क्षेत्र के गांव बैहलई निवासी एक व्यक्ति आटा चक्की चलाता है। आरोप है कि उसे फायदा पहुंचाने के लिए प्रभारी ने अवैध रूप से करीब 200 मीटर लाइन बनाकर कनेक्शन को नए पोल से जारी कर दिया। जबकि गांव निवासी एक अन्य व्यक्ति की आटा चक्की के लिए बिना किसी स्टीमेट के करीब 220 मीटर लाइन बनाकर कनेक्शन जारी कर दिया।


केस चार
बुलंदशहर-अनूपशहर मार्ग पर स्थित एक दूध प्लांट को फायदा पहुंचाने के लिए कथित तौर पर बिजलीघर प्रभारी ने अवैध रूप से हाईटेंशन लाइन को शिफ्ट कर दिया गया। आरोप है कि बिजलीघर प्रभारी ने पूर्व में लगे खंभे से लाइन उतारकर बिना स्टीमेट नया खंभा लगाकर लाइन को शिफ्ट कर दिया है।

कोट
मामले की मुझे जानकारी नहीं है। इस संबंध में एक्सईएन से जानकारी की जाएगी। किसी भी हाल में दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। - अजय अग्रवाल, एसई, पावर कॉरपोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed