{"_id":"59ac40ce4f1c1b696a8b48bf","slug":"150446101717-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कर्मियों के साथ घर में घुसकर मारपीट का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस कर्मियों के साथ घर में घुसकर मारपीट का आरोप
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस कर्मियों के साथ घर में घुसकर मारपीट का आरोप
-पीड़ित ने घर में घुसकर तोड़फोड़ का भी लगाया आरोप
-शोर सुनकर लोग पहुंचे तो धमकी देकर भागे आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में एक महिला और पुलिसकर्मियों पर एक व्यक्ति ने घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। शोर मचाने पर पड़ोस के लोगों के पहुंचने पर आरोपी गांव से निकालने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
जहांगीरबाद थाना क्षेत्र के गांव निवासी सुधीर कुमार ने बताया कि गांव की एक महिला दबंग किस्म की है। आरोप है कि महिला के सिपाहियों से संबंध हैं। सुधीर ने बताया कि 2 सितंबर की रात करीब 9 बजे महिला अपने परिवार के साथ उनके घर पहुंची। इस दौरान उन्होंने फोन कर पुलिस कर्मियों को भी बुला लिया। आरोप है कि उन लोगों ने घर में घुसकर मां कुसुम, बहन सुंदरी के साथ मारपीट की। घर का सारा सामान भी तोड़ दिया। आरोप है कि शोर शराबा सुनकर पहुंचे पड़ोसी पति-पत्नी को भी आरोपियों ने मारा पीटा। जाते-जाते आरोपियों ने पीड़ित और उसके परिवार को गांव से बाहर भगाने की धमकी भी दी। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर दबंग महिला समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।