फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   करंट से झुलसे दो भाई, एक की मौत

करंट से झुलसे दो भाई, एक की मौत

Sun, 03 Sep 2017 11:20 PM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
करंट से झुलसे दो भाई, एक की मौत
विज्ञापन

- बिल्डिंग मटेरियल की दुकान पर ट्रक से बदरपुर उतारते समय हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
सहकारी नगर में करंट की चपेट में आने से दो भाई झुलस गए। उपचार के दौरान एक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा गया।

कोतवाली देहात क्षेत्र के गिनौरा शेख गांव निवासी दो भाई अरशद और अमजद (28) सहकारी नगर स्थित बिल्डिंग मटेरियल की दुकान पर काम करते थे। रविवार दोपहर दुकान पर बदरपुर का ट्रक आया। दोनों भाई ट्रक से बदरपुर उतार रहे थे। ट्रक के पास से ही बिजली का तार जा रहा था। बदरपुर उतारते समय अरशद बिजली की चपेट में आ गया। भाई अमजद ने देखा तो वह भी पहुंच गया और भाई को करंट से छुड़ाने लगा। इस दौरान अमजद भी करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया। मौके पर काम कर रहे लोगों में अफरातफरी मच गई। लोगों की भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान अमजद ने दम तोड़ दिया। वहीं अरशद की हालत में सुधार बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों में अमजद की मौत से कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed