फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का एक आरोपी गिरफ्तार

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का एक आरोपी गिरफ्तार

Mon, 14 Aug 2017 01:13 AM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

- पुलिस ने कुचेसर फोर्ट के पास से दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
बीबीनगर।
चार दिन पूर्व प्रॉपर्टी के विवाद में की गई ललित चौधरी की हत्या में नामजद एक आरोपी को थाना पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना पुलिस शेष नामजद व अज्ञात आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ छावनी अंतर्गत ग्राम होशियारपुर गढ़ी निवासी प्रॉपर्टी डीलर ललित चौधरी की मंगलवार को बीबीनगर क्षेत्र के गांव हिगंवाड़ा-इकलैड़ी मार्ग पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक विभाग व पुलिस अधिकारियों की टीम ने मृतक के शरीर पर डेढ़ दर्जन से ज्यादा गोलियां मारे जाने की आशंका जताई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक ललित के शरीर में एक दर्जन गोलियां मारे जाने की पुष्टि हुई। बीबीनगर थाना प्रभारी उपनिरीक्षक गणेश चौहान ने बताया कि रविवार को सुबह मुखबिर की सूचना पर हत्याकांड में शामिल नामजद मुख्य आरोपी रजनीश के पिता वीरसिंह को कुचेसर फोर्ट के पास से उस समय गिरफ्तार कर लिया गया जब वह कहीं भागने की फिराक में वाहन की प्रतीक्षा कर रहा था। पुलिस ने वीरसिंह को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि हत्याकांड का मुख्य आरोपी रजनीश ही है। रजनीश व ललित दोनों साझे में प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त करते थे। पुलिस को रजनीश के बारें में अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही रजनीश को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed