फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   बुखार का इलाज कराने गई किशोरी को तांत्रिक ने गर्म कोयले से दागा

बुखार का इलाज कराने गई किशोरी को तांत्रिक ने गर्म कोयले से दागा

Mon, 14 Aug 2017 01:13 AM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
बुखार का इलाज कराने गई किशोरी को तांत्रिक ने गर्म कोयले से दागा
विज्ञापन

- परिजनों ने गंभीर हालत में किशोरी को जिला अस्पताल में कराया भर्ती
- अगौता पुलिस ने तहरीर मिलने पर मामूली धारा में दर्ज की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
औरंगाबाद (बुलंदशहर)।
अगौता थाना क्षेत्र के गांव ढकौली में शनिवार की देर शाम अपने दो भाइयों के साथ गई एक किशोरी को इलाज करने के नाम पर तांत्रिक ने गर्म कोयलों से दाग दिया। परिजनों ने गंभीर हालत में किशोरी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों ने तांत्रिक के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है।
गांव ढकौली निवासी कौशर जहां पुत्री तालिब (14) पिछले 5-6 दिनों से बुखार से पीड़ित चल रही थी। परिजनों के मुताबिक शनिवार शाम कौशरजहां अपनी ताई दिलशादी और मौसी रुकसाना के साथ गांव के निजी चिकित्सक के यहां दवाई लेने के लिए जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में गांव का ही एक तांत्रिक उन्हें मिल गया और तांत्रिक ने किशोरी पर ऊपरी हवाओं का साया बताकर खुद इलाज करने की बात कही। देर शाम परिजनों ने किशोरी को दो भाइयों के साथ उसे तांत्रिक के घर भेज दिया। दोनों भाई गालिब और जुल्फिकार का आरोप है कि तांत्रिक ने एक को सात सरकारी नलों का पानी तो दूसरे को बाजार से कोयले लेने के लिए भेज दिया। इस दौरान तांत्रिक ने मौका पाकर पहले किशोरी की लाठी-डंडों से पिटाई कर डाली और बाद में उसे गर्म कोयले से दाग दिया। किशोरी की हालत बिगड़ने पर तांत्रिक उसे मौके पर छोड़कर भाग गया। दोनों भाइयों ने फोन कर परिजनों को जानकारी दी। जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे और तांत्रिक के घर पर हंगामा खड़ा कर दिया। बाद में 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां किशोरी की हालत गंभीर बताई गई है। किशोरी को 24 घंटे बाद भी होश नहीं आया है।
विज्ञापन


गांवों-शहरों में फैला है तांत्रिकों का मकड़जाल
पूरे जिले के छोटे से लेकर बड़े गांवों तक कुकुरमुत्तों की तरह तांत्रिकों का मकड़जाल फैल हुआ है। ये लोग भोले-भाले ग्रामीणों को भूत प्रेतों का साया बताकर अपने जाल में फंसा लेते हैं और साये से मुक्ति दिलवाने के नाम पर उनसे जमकर ठगी करते हैं। डिमांड पूरी न होने पर उन्हें तांत्रिक उल्टा फंसाने धमकी देते हैं। पुलिस भी तांत्रिकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तांत्रिक ने ले ली थी नाबालिग जुनैद की जान
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कसाईबाड़ा में रहने वाले जुनैद की तांत्रिक ने हत्या करा दी थी। तांत्रिक ने कसाईबाड़ा निवासी शादाब और जैद को उनके घर में खजाना होने का लालच दिया। इसे पाने के लिए तांत्रिक ने नर बलि देने की बात कही। तांत्रिक के कहने पर ही दोनों ने जुनैद की अलीगढ़ में ले जाकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी थी।


परिजनों की तहरीर के आधार पर मौलवी फराइम के खिलाफ मारपीट की धारा में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश की जा रही है। किशोरी के होश में आने और मौलवी के गिरफ्तार होने पर ही पूरे घटनाक्रम का पता चल सकेगा। - डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed