{"_id":"59830cd44f1c1b827b8b4710","slug":"15017608156-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंग ने किया दिव्यांग युवती से रेप की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंग ने किया दिव्यांग युवती से रेप की कोशिश
Updated Thu, 03 Aug 2017 05:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दबंग ने की दिव्यांग युवती से रेप की कोशिश
जहांगीराबाद। बहन की ससुराल में रहने आई एक दिव्यांग युवती को घर में अकेला देख कर गांव का एक दबंग युवक घुस आया। आरोपी ने अश्लील हरकत करते हुए युवती से रेप की कोशिश की। विफल होने पर आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट की और कपड़े फाड़ डाले। युवती की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
डिबाई क्षेत्र के एक गांव निवासी दोनों पैरों से दिव्यांग युवती कोतवाली क्षेत्र के एक गांव स्थित बहन की ससुराल में रहने आई थी। पीड़ित युवती के मुताबिक मंगलवार देर शाम युवती घर में अकेले खाना बना रही थी। तभी गांव का एक दबंग युवक घर में घुस आया। आरोपी युवक ने युवती के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं और रेप की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपी युवक बंटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।