फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   परिजन सोते रह गए, चोरों ने खंगाला घर

परिजन सोते रह गए, चोरों ने खंगाला घर

Thu, 03 Aug 2017 05:19 PM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 05:19 PM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार....
विज्ञापन

परिजन सोते रह गए, चोरों ने खंगाला घर
- घर में रखी नकदी समेत लाखों के जेवर ले गए चोर, सुबह उठने पर परिजनों को हुई चोरी की जानकारी
- पीड़ित ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो।
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला स्थित घर में किराए पर रहने वाले व्यक्ति के घर लाखों की चोरी हो गई। चोर 60 हजार नकदी समेत लाखों के जेवर लेकर भाग गए। बुधवार सुबह चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला रामबिहार शास्त्री नगर निवासी नरेंद्र कुमार पुत्र दौलत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह समयवीर सिंह चौहान के मकान में किराए पर रहता है। एक अगस्त की रात वह परिवार के साथ आंगन में सोया हुआ था। रात में चोर पोर्च के रास्ते घर में घुसे और दूसरे कमरे में रखी सेफ का ताला तोड़कर माल निकाल लिया। चोर अलमारी में रखा 60 हजार कैश और सोने-चांदी के जेवर चुराकर ले गए।
विज्ञापन

बुधवार सुबह पांच बजे जब आंख खुली तो देखा की घर का सामान बिखरा पड़ा था। अंदर घुसकर देखा तो पैरों तले जमीन निकल गई। फौरन ही सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed