{"_id":"59830cbd4f1c1b787b8b473f","slug":"150176079212-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो समाचार....","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोटो समाचार....
Updated Thu, 03 Aug 2017 05:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार....
सेना में भर्ती कराने के नाम पर ठगी करने वाला इनामी दबोचा
- मध्य प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तारी पर कर रखा था 10 हजार का इनाम
- नई मंडी चौकी पुलिस ने मंगलवार रात सूचना के आधार पर दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो।
बुलंदशहर। नई मंडी चौकी पुलिस ने मध्य प्रदेश के वांछित और दस हजार रुपये के इनामी बदमाश को बुलंदशहर में दबोच लिया। इसके पास से एक अवैध असलहा और दो कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी करन सिंह पर सेना में भर्ती कराने के नाम पर युवकों से ठगी का आरोप है।
एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि एक अगस्त 2017 की दोपहर डेढ़ बजे नई मंडी चौकी प्रभारी जनक सिंह चौहान जैनपुर तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि गुलावठी की तरफ से बस में बैठकर एक इनामी बुलंदशहर की ओर आ रहा है। सूचना को पुख्ता कर चौकी प्रभारी ने बसों की चेकिंग शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद एक बस आती दिखाई दी। चेकिंग के दौरान बस में सवार इनामी आरोपी को दबोच लिया, जिसकी पहचान करण सिंह पुत्र मलखान निवासी गांव मीरपुर औरंगपुर थाना कोतवाली देहात जनपद के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध असलहा और दो कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में पता चला कि करण सिंह ने वर्ष 2016 में थाना कलैया जनपद भोपाल (मध्यप्रदेश) क्षेत्र में कुछ युवकों को सेना में भर्ती कराने का झांसा दिया था। इसके बाद धोखाधड़ी कर युवकों से कई लाख रुपये ठगी कर भाग गया था, जिसके संबंध में थाना कलैया जनपद भोपाल (मध्यप्रदेश) पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस करन सिंह को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। उसकी गिरफ्तारी पर एसएसपी भोपाल ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। इसकी जानकारी भोपाल पुलिस को भी दे दी गई है।