फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   घर से बुलाकर युवक से की मारपीट, गंभीर

घर से बुलाकर युवक से की मारपीट, गंभीर

Thu, 03 Aug 2017 05:14 PM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 05:14 PM IST
विज्ञापन
घर से बुलाकर युवक से की मारपीट, गंभीर
विज्ञापन

-बाग में जबरन पिलाई शराब
स्याना। घर से बुलाकर ले गए युवक को जबरन शराब पिलाई व अन्य साथियों की मदद से बाग में ले जाकर मारपीट की। पीड़ित युवक की हालत गंभीर होने पर उसे बुलंदशहर रेफर किया गया। ग्राम बड्ढावाजिदपुर निवासी युवक राहुल को गांव का ही नामजद युवक भीम उसके घर से बुलाकर वैराफिरोजपुर जाने के लिए ले गया। इसी दौरान भीम ने अपने एक अन्य साथी को भी बुला लिया तथा तीनों वैराफिरोजपुर चल दिए। बताया जाता है कि उक्त नामजद आरोपियों ने रास्ते में बाग में रूककर जबरन राहुल को शराब पिलाई व फोन करके अपने अन्य छह साथियों को बाग में ही बुला लिया। सभी आरोपियों ने राहुल के साथ लाठी डंडों व सरियों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया व बाग में अचेतावस्था में छोड़ गए। इधर जब शाम तक राहुल के घर न पहुंचने पर परिवारजनों ने खोजबीन की। बाद में एक कबाड़ी के बताने पर परिवार के लोग बाग में पहुंचे व राहुल को स्याना सीएचसी लाए। हालत गंभीर होने पर उसे बुलंदशहर सीएचसी भेज दिया गया। घायल राहुल की बहन मधु की तहरीर पर स्याना कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed