फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   दुष्कर्म पीड़ित विधवा ने दिया बच्ची को जन्म

दुष्कर्म पीड़ित विधवा ने दिया बच्ची को जन्म

Wed, 26 Jul 2017 11:11 PM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़ित विधवा ने दिया बच्ची को जन्म
विज्ञापन


औरंगाबाद क्षेत्र की दुष्कर्म पीड़ित विधवा ने मंगलवार रात अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया। पीड़िता ने पुलिस पर आरोपी की गिरफ्तारी न करने का आरोप लगाया है। वहीं आरोपी ने न्यायालय में बच्ची के डीएनए जांच की मांग कर रखी है।

साथ ही गिरफ्तारी व चार्जशीट पर हाईकोर्ट से स्टे ले रखा है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने 20 मार्च 2017 को एक एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया था कि उसके पति की बीमारी के चलते कुछ साल पहले मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


दो बच्चों का पालन-पोषण करने के लिए औरंगाबाद में स्याना रोड पर एक ट्रक यूनियन के यहां एक साल से नौकरी कर रही थी। विधवा ने आरोप लगाया कि इसी दौरान लाला रमेश चंद ने उसके साथ रेप कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। लोक लाज के चलते महिला ने किसी को नहीं बताया। उसने पुलिस को बताया था कि छह माह बाद उसे पता चला कि वह गर्भवती है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।


पीड़िता ने मंगलवार रात महिला अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया है। एसओ औरंगाबाद तेज सिंह ने बताया कि आरोपी रमेश चंद ने गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट से स्टे ले रखा है।

उसने बच्ची का डीएनए जांच कराने के लिए न्यायालय में प्रार्थना पत्र भी दे रखा है। न्यायालय और उच्चाधिकारियों के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed