फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   मजदूरी मांगने पर दलित बहनों से छेड़छाड़, मारपीट

मजदूरी मांगने पर दलित बहनों से छेड़छाड़, मारपीट

Sun, 16 Jul 2017 12:11 AM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
मजदूरी मांगने पर दलित बहनों से छेड़छाड़, मारपीट
विज्ञापन


चोला चौकी क्षेत्र के एक गांव में दो दलित बहनों को मजदूरी मांगना भारी पड़ गया। आरोपियों ने उनके साथ न केवल छेड़छाड़ की, विरोध करने पर मारपीट भी की।

बिना माता-पिता की बहनों ने नोएडा में नौकरी करने वाले भाई को बुलाया तो उसने पुलिस को तहरीर दी। बावजूद इसके पुलिस कार्रवाई करने से कतरा रही है।

दलित युवक ने दी तहरीर में पुलिस को बताया कि माता-पिता की मौत के बाद परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा है। वह खुद नोएडा स्थित एक निजी कंपनी में काम करता है।

जबकि दो छोटी बहनें गांव में ही मजदूरी करके घर खर्च में आर्थिक सहयोग करती हैं। एक दिन दोनों बहनों ने गांव के दो लोगों से मजदूरी के रुपये मांग लिए थे। इस बात को लेकर दोनों लोग रंजिश मानने लगे।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि 13 जुलाई में दोनों बहन एक खेत में काम करके घर लौट रही थीं, तभी गांव के दो लोग रास्ते में मिल गए। आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए उनके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए। आरोपी दोनों बहनों को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घर लौटकर पीड़ित बहनों ने भाई को फोन पर जानकारी दी।

दलित बहनों के भाई ने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। चौकी प्रभारी ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed