फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   15 women duped.

लोन दिलाने के नाम पर महिलाओं से हजारों की ठगी

Fri, 25 Dec 2015 11:12 PM IST
अमर उजाला, औरंगाबाद
अमर उजाला, औरंगाबाद Updated Fri, 25 Dec 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
15 women duped.
औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव मूढ़ीबकापुर में रिलायंस कंपनी द्वारा लोन दिलाने के नाम पर 15 महिलाओं से हजारों रूपये की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन


पीड़ित महिलाओं ने थाने पर पहुंचकर आंगनबाड़ी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

गांव मूढ़ीबकापुर निवासी रेनू, पूनम, निर्मला, गीता, छोटी, आमना, लीलावती, ओमवती, रूपवती, राजेन्द्री, अंकुर, ममता, सरोज और हबीब खां ने थाने में तहरीर देते बताया कि अगस्त माह में गांव की आंगनबाड़ी शारदा पत्नी रूपचंद ने अपने रिश्तेदार को घर बुलाकर बताया कि वह रिलायंस कंपनी में कार्यरत है और महिलाओं को लोन दिलाने का काम करता है।
विज्ञापन


इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने महिलाओं को लोन लेने के लिए 1200-1200 रूपये प्रति महिला से पैसे की डिमांड की। करीब 15 महिलाओं ने पैसे एकत्रित कर आंगनबाड़ी को दे दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोन के पैसे न मिलने पर महिलाएं एकत्रित होकर आंगनबाड़ी कार्यकत्री के यहां पहुंची और हंगामा करते हुए पैसे वापस कराने की मांग की। पैसे वापस कराने पर आंगनबाड़ी अब आनाकानी कर रही है।


एसओ औरंगाबाद बीएस बिसारे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आंगनबाड़ी कार्यकत्री को बुलाकर सच्चाई का पता लगाया जा रहा है। उधर आंगनबाड़ी कार्यकत्री शारदा ने बताया कि ठगी करने वाले युवक को बुलाकर जल्द ही महिलाओं के पैसे वापस करा दिये जाएगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed