फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   सड़क किनारे खड़े वाहनों से चोरी करने वाले गैंग के दो सदस्य दबोचे

सड़क किनारे खड़े वाहनों से चोरी करने वाले गैंग के दो सदस्य दबोचे

Tue, 11 Jul 2017 10:15 PM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
सड़क किनारे खड़े वाहनों से चोरी करने वाले गैंग के दो सदस्य दबोचे
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर पुलिस ने सड़क किनारे खड़े वाहनों से चोरी करने वाले गैंग के दो सदस्यों को चेकिंग के दौरान दबोच लिया। उनके पास से एक तमंचा, फर्जी नंबर की बाइक और नशे की गोलियां बरामद हुईं हैं।

साउथ इंडिया का रहने वाला यह गैंग दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में वारदात को अंजाम देता है। नगर कोतवाल आर के शर्मा ने बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे ऊपरकोट चौकी क्षेत्र में अंसारी चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन


तभी सूचना मिली कि सड़क किनारे खड़े वाहनों से सामान चोरी करने वाले गैंग के दो सदस्य दिल्ली की ओर जाने वाले हैं। टीम ने सूचना को पुख्ता कर डीएवी तिराहे के नीचे चेकिंग शुरू कर दी। तभी एक बाइक पर दो लोग शिकारपुर तिराहे की ओर से आते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों की पहचान सूरज पुत्र दुर्गा निवासी मदनगीर थाना अंबेडकर नगर दिल्ली और शिवा उर्फ सुरेश पुत्र नागराज निवासी संगम विहार दिल्ली के रूप में हुई। तलाशी के दौरान एक तमंचा, दो कारतूस, दो पैकेट एल्फ्राजोलम जिनका वजन 165.600 मि.ग्राम, एक बाइक, 10,600 रुपये बरामद हुए।

बाइक पर अंकित नंबर भी फर्जी थे। पूछताछ में दोनों ने बताया कि कुछ समय पहले दनकौर थाना क्षेत्र में जेवर विधायक के भाई की गाड़ी से लैपटॉप, आईफोन और नकदी चोरी कर ली थी।


नगर कोतवाल ने बताया कि यह गैंग साउथ का रहने वाला है। दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों में वारदात को अंजाम देता है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed