{"_id":"596285fd4f1c1bc84d8b4686","slug":"149962911210-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपति हत्याकांड के आरोपियों पर लगेगी गैंगस्टर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दंपति हत्याकांड के आरोपियों पर लगेगी गैंगस्टर
Updated Mon, 10 Jul 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दंपति हत्याकांड के आरोपियों पर लगेगी गैंगस्टर
कोतवाली देहात क्षेत्र में तीन सप्ताह पहले हाईवे पर हुए दंपत्ति हत्याकांड के आरोपियों पर पुलिस गैंगस्टर के तहत कार्रवाई करेगी। एसएसपी ने देहात पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
शनिवार को ही पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 22 जून 2017 की दोपहर थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव हसनगढ़ निवासी मोहम्मद शाहिद उर्फ भुट्टो और उनकी पत्नी रहीसा की कोतवाली देहात क्षेत्र में गांव दोस्तपुर के पास हाईवे पर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी।
दोनों जेल में बंद अपने तीन पुत्रों से मिलाई करके घर लौट रहे थे। शाहिद की बेटी रेशमा ने शानू ठाकुर व उसकी मां हाशमी, शादाब, वसीम व फईम पुत्र फय्याज निवासी खुर्जा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
एसएसपी ने स्वाट टीम को खुलासे के लिए लगाया था। स्वाट टीम ने सात जुलाई की रात गांव मामन कलां नहर के पास से मुठभेड़ के बाद एक महिला समेत 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था।
जिनकी पहचान शानू ठाकुर, शादाब, नाजिर, नदीम, फईम पुत्र फय्याज, फय्याज पुत्र हमीद, हाशमी पत्नी फय्याज, छोटे पुत्र रिजवान, इमरान पुत्र युनूस निवासी मोहल्ला मदार दरवाजा थाना खुर्जा नगर, शकील पुत्र यामीन निवासी लोनी गाजियाबाद और आजाद पुत्र आरिफ निवासी हिरनोट थाना शिकारपुर के रूप में हुई थी।
इनके पास से वारदात में इस्तेमाल एक सेंट्रो कार, तीन बाइक, आठ देशी पिस्तौल, 10 मोबाइल और एक चाकू बरामद हुआ था। शनिवार दोपहर सभी आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया था।
एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई के लिए देहात कोतवाल को आदेश दिए हैं। भागे हुए आरोपियों को भी तलाश किया जा रहा है।
...