{"_id":"596285f64f1c1be6538b46b4","slug":"14996291051140-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 लाख के फर्जीवाड़े की जांच पर साहब की कुंडली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
40 लाख के फर्जीवाड़े की जांच पर साहब की कुंडली
Updated Mon, 10 Jul 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
40 लाख के फर्जीवाड़े पर साहब ने मारी कुंडली
पावर कारपोरेशन में फर्जीवाड़े की जांच के नाम पर साहब कुंडली मारे बैठे रहते हैं। 40 लाख का फर्जीवाड़ा कर भागे बाबू के खिलाफ एक्सईएन डिबाई लगातार निलंबन की संस्तुति कर रहे हैं।
जांच अधिकारी एक्सईएन टेस्ट दो माह बाद भी जांच पूरी नहीं कर सके हैं। पावर कारपोरेशन के डिबाई खंड में तैनात रहे कार्यालय सहायक विनीत शर्मा पर 40 लाख रुपये विभागीय गबन का आरोप है।
एक्सईएन डिबाई ने प्राथमिक जांच कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी थीं। बाबू विनीत शर्मा के खिलाफ निलंबन की संस्तुति की गई, लेकिन एसई ने कार्रवाई की जगह एक और जांच बैठा दी।
विज्ञापन
एक्सईएन टेस्ट राकेश कुमार को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया और एक माह के भीतर जांच रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए। एक्सईएन टेस्ट ने एक माह तो दूर दो माह बीतने के बाद भी जांच रिपोर्ट नहीं सौंपी है।
इसका सीधा फायदा आरोपी बाबू को मिल रहा है। वहीं एक्सईएन डिबाई पंकज कुमार लगातार बाबू के निलंबन की संस्तुति कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद बाबू के खिलाफ कार्रवाई की जगह जांच के नाम पर संरक्षण दिया जा रहा है।
एक्सईएन डिबाई पंकज कुमार ने बताया कि बाबू ने करीब 40 लाख रुपये की विभागीय राशि का गबन किया है। बाबू के खिलाफ जांच रिपोर्ट और निलंबन की संस्तुति एसई से की जा चुकी है।
वहीं एक्सईएन टेस्ट राकेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही जांच रिपोर्ट अधीक्षण अभियंता को सौंप दी जाएगी।
आरोपी बाबू विनीत शर्मा के खिलाफ जांच कराई जा रही है। बाबू पर 40 लाख रुपये विभागीय राशि के गबन का आरोप है। एक्सईएन टेस्ट को जल्द जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
जांच के बाद बाबू के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। संजीव राणा, अधीक्षण अभियंता