फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   घर में घुसकर मारपीट, पथराव, फायरिंग का आरोप

घर में घुसकर मारपीट, पथराव, फायरिंग का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर मारपीट, पथराव, फायरिंग का आरोप
घर में घुसकर मारपीट, पथराव, फायरिंग का आरोप लगाया
विज्ञापन

ककोड़। मोहल्ले के लोगों ने घर में घुसकर सभासद व उसके परिजनों के साथ मारपीट की। मारपीट में सभासद और उसका भतीजा घायल हो गए। सभासद ने पथराव, फायरिंग का आरोप लगा पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कस्बे के मोहल्ला व्यापारियान निवासी सभासद आरिफ पुत्र हाजी रहमत ने बताया कि मोहल्ले के हाजी शमीम व उसके परिवार के लोग उससे रंजिश रखते हैं। बताया कि शनिवार शाम करीब छह बजे वह अपने घर पर बैठा था। इसी दौरान शमीम अहमद पुत्र बाबू, इकबाल, इदरीश, इरशाद, जाहिद पुत्रगण हाजी शमीम, व आलम हाथों में तमंचे और धारदार हथियार लेकर उसके घर में घुस आए। उक्त लोगों ने उसके व उसके भतीजे फुरकान पुत्र हाजी शाहिद के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की नियत से पथराव व फायरिंग कर दी। उन्होंने घर में घुसकर अपनी जान बचाई। मारपीट में वह और फुरकान घायल हो गए। थाना प्रभारी यशपाल सिंह ने बताया कि मामला मारपीट का है। पथराव, फायरिंग का आरोप निराधार है। आरोपियों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


घर के बाहर से कार चोरी
ककोड़। चोरों ने घर के बाहर खड़ी कार चोरी कर लिया। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। कस्बे के मोहल्ला व्यापारियान निवासी इमरान पुत्र फत्तू खां ने बताया कि शनिवार रात में उसकी इयोन कार घर के बाहर खड़ी थी। सुबह कार घर के बाहर से गायब थी। पुलिस ने बताया कि गली में लगे सीसीटीवी के आधार पर जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed