फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   खेत में मरणासन अवस्था में मिला अधेड़

खेत में मरणासन अवस्था में मिला अधेड़

Tue, 03 Oct 2017 11:48 PM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खेत में मरणासन अवस्था में मिला अधेड़
खेत में मरणासन अवस्था में मिला अधेड़
विज्ञापन

- गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर
ककोड़। थाना क्षेत्र के गांव निवासी अधेड़ खेत में मरणासन अवस्था में मिला। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने अधेड़ को अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि सोमवार की देर शाम उन्हें सूचना मिली की ग्राम भौरा के भट्टे के पास किसी को गोली मार दी गई है। सूचना पर वह मौके पर पहुंचे। खेत में एक अधेड़ व्यक्ति लहूलुहान हालत में नग्न अवस्था में पड़ा था। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। वहां मौजूद लोगों ने घायल की पहचान गांव वैर निवासी सईद (50 वर्ष) पुत्र लीला के रूप में की। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। सईद की हालत गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं चर्चा है कि घायल शराब पीने का आदि था। शायद शराब पीने के दौरान आपस में झगड़ा हुआ हो। एसओ मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed