{"_id":"5963c0174f1c1b800c8b4753","slug":"131499709463-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिच्छवी में लावारिस बैग से मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लिच्छवी में लावारिस बैग से मचा हड़कंप
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिच्छवी में लावारिस बैग से मचा हड़कंप
लिच्छवी एक्सप्रेस में लावारिस बैग को देखकर यात्रियों में हड़कंप मच गया। यात्रियों की सूचना पर जीआरपी ने उसे अपने कब्जे में ले लिया। बाद में पता चला कि किसी स्टेशन पर उतरने के दौरान एक यात्री गलती से दूसरी बोगी में बैठ गया था।
जीआरपी ने चेतावनी देते हुए बैग उसके सुपुर्द कर दिया।
फिरोजाबाद निवासी तपन झा नई दिल्ली जाने के लिए लिच्छवी एक्सप्रेस में सवार हुआ। टुंडला स्टेशन पर ट्रेन रुकने के बाद वह स्टेशन से बाहर आया था। इस दौरान ट्रेन चलने के बाद जल्दबाजी में वह दूसरी बोगी में चढ़ गया।
लेकिन उसका बैग ट्रेन की दूसरी बोगी में काफी देर तक पड़ा रहने से यात्रियों को संदेह हुआ। काफी देर बीतने पर जब बैग लेने कोई नहीं आया तो यात्रियों को डर सताने लगा। लावारिस बैग को लेकर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
इस दौरान जीआरपी ने बैग को अपने कब्जे में ले लिया। जंक्शन स्टेशन पर पहुंचने के बाद यात्री तपन बैग खोजते हुए जीआरपी के पास पहुंचा और बैग को अपना बताया। जीआरपी प्रभारी राजकमल ने बताया कि तपन को हिदायत देते हुए बैग उसके सुपुर्द कर दिया गया।