{"_id":"5ca79da2bdec2213f754fc8e","slug":"121554488738-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निक्की हत्याकांड: आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एएसपी दफ्तर पहुंचे परिजन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निक्की हत्याकांड: आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एएसपी दफ्तर पहुंचे परिजन
विज्ञापन
निक्की हत्याकांड : आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एएसपी दफ्तर पहुंचे परिजन
बुलंदशहर। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव अमीनगर में करीब आठ दिन पूर्व किशोरी की हत्या के आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस की शिथिल कार्रवाई से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने शुक्रवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचकर एसपी सिटी से शिकायत की। मामले में एसपी सिटी ने जहांगीराबाद थाना पुलिस को जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव अमीनगर निवासी तेजपाल सिंह की भांजी निक्की पुत्री विनोद कुमार निवासी गांव लुहारली थाना अगौता स्कूल की छुट्टी पर ननिहाल आई हुई थी। तेजपाल सिंह का किसी बात को लेकर अपने भाई से विवाद चल रहा है और दोनों में बातचीत के लिए तेजपाल के भाई के ससुरालवाले अमीनगर गांव आए थे। 28 मार्च को दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही थी। इसी दौरान तेजपाल के भाई के ससुरालवालों ने लाइसेंसी पिस्टल से तेजपाल पर गोली चला दी। जिसमें तेजपाल बच गया, लेकिन उसकी भांजी के पेट में गोली लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। मामले में पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी थी। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस अब तक मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने मामले में थाना पुलिस को जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।