{"_id":"5c758c89bdec2273923c3194","slug":"121551207561-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्याना बवाल: पूर्व प्रधान से कस्टडी में पूछताछ कर रही एसआईटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्याना बवाल: पूर्व प्रधान से कस्टडी में पूछताछ कर रही एसआईटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्याना बवाल: पूर्व प्रधान से कस्टडी में पूछताछ कर रही एसआईटी
बुलंदशहर। स्याना बवाल प्रकरण में एसआईटी ने मंगलवार को नामजद आरोपी महाब के पूर्व प्रधान राजकुमार को न्यायालय की मंजूरी के बाद 9 घंटे की रिमांड पर लिया। हालांकि, इस दौरान पुलिस आरोपी से न कुछ बरामद कर सकी है और न ही कोई खास सुबूत हासिल हुआ है। शाम पांच बजे पूछताछ के बाद उसे वापस न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।
बता दें कि स्याना बवाल प्रकरण में नामजद आरोपी पूर्व प्रधान राजकुमार ने बीते दिनों न्यायालय में सरेंडर कर दिया था। जिसके बाद उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। एसआईटी उससे पूछताछ व बरामदगी के लिए उसकी पुलिस कस्टडी रिमांड चाहती थी। इसके संबंध में एसआईटी ने बीते दिनों न्यायालय में याचिका दायर की थी। जिस पर सुनवाई के बाद सोमवार को न्यायालय ने एसआईटी को राजकुमार की नौ घंटे की पीसीआर को मंजूरी दे दी थी। सुबह आठ बजे एसआइटी ने जिला कारागार पहुंच कर राजकुमार को रिमांड पर ले लिया था। जिसके बाद से उससे पूछताछ की जा रही थी। लेकिन, नौ घंटे की रिमांड खत्म होने तक पुलिस को राजकुमार से न तो कोई बरामदगी हो सकी है और न ही कोई खास सुबूत हाथ लगा है। सीओ राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि सुबह आठ बजे राजकुमार को रिमांड पर लिया गया था। रिमांड पीरियड शाम पंाच बजे समाप्त होने पर उसे वापस जिला कारागार में दाखिल कर दिया गया। हालांकि, उससे कुछ बरामद नहीं हो सका है, लेकिन घटना के संबंध में उससे काफी पूछताछ की गई है।